{"_id":"6928992c05a16ca311046f2d","slug":"kathak-performance-at-the-ramayana-fair-enthralled-the-audience-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-138638-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामायण मेले में कथक की प्रस्तुति से तरंगित हुआ मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामायण मेले में कथक की प्रस्तुति से तरंगित हुआ मन
विज्ञापन
राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामायण मेला समिति के संयोजन में शुरू हुए रामायण मेले में बुधवार देरशाम प्रथम सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। इसका शुभारंभ चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स डॉ. शिखा दरबारी ने किया। लखनऊ की कलाकार सुरभि सिंह ने अपनी टीम के साथ कथक प्रस्तुत कर सभी के मन को तरंगित कर दिया। कलाकारों ने पैरों की तेज गति और चेहरे के भावों के खास मिश्रण, हाथों के सुंदर संचालन, कसी हुई शारीरिक मुद्राएं और लयबद्ध सटीकता से हर किसी को मुग्ध कर दिया।
लखनऊ की डॉ़ विनीता सिंह ने गीतों की प्रस्तुति दी। विजयराम दास ने अपनी टीम के साथ पखावज वादन, अंबेडकर नगर की पूनम वर्मा ने बधावा नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं हरे राम दास की मंडली ने शिव धनुष भंग की लीला प्रस्तुत की। उद्घाटन अवसर पर मौजूद डॉ. राघवाचार्य ने कहा कि रामायण मेला एक ऐसा आयोजन है, जो हमें भगवान राम की शिक्षाओं को याद दिलाता है। हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि यह मेला अयोध्या की संस्कृति और धार्मिक भावना का प्रतीक है। रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि यह मेला 43 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। मेले में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।