Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kartik Mela: In the event of large crowds, 'darshan' of Ram Lalla will be organized in seven queues.

कार्तिक मेला: भीड़ बढ़ने पर सात कतारों में होंगे रामलला के दर्शन, 15-20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Sun, 15 Nov 2026 07:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Nov 2026 07:27 PM IST
सार

कार्तिक मेले को लेकर राम मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहेगा। एटीएस के जवानों की तैनाती की जाएगी।
 

विज्ञापन
Kartik Mela: In the event of large crowds, 'darshan' of Ram Lalla will be organized in seven queues.
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार्तिक मेले में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। परिक्रमा मार्ग से लेकर रामलला के दर्शन मार्ग तक सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। 17 नवंबर को चौदहकोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक मेला शुरू होगा। इसमें 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ बढ़ने पर रामलला के दर्शन के लिए कतारों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इसी क्रम में शनिवार रात मंदिर परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस, पीएसी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने गर्भगृह, मंदिर प्रांगण, परकोटे, गलियारों, पार्किंग और निकास मार्गों का सघन निरीक्षण किया। कार्तिक मेले में अयोध्या पहुंचने वाले परिक्रमार्थियों के लिए रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन प्रमुख धार्मिक पड़ाव होता है। ऐसे में मंदिर परिसर में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के साथ दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


दर्शन मार्ग पर पहले से ही सीसीटीवी कैमरे, फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। प्रवेश द्वारों पर तीन स्तरीय जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने दिया जाता है। एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र के अनुसार मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निगरानी और जांच की व्यवस्था लगातार सक्रिय रखी जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल सुरक्षा कर्मियों अथवा कंट्रोल रूम को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गतिविधि पर नजर, विशेष दस्ते भी रहेंगे तैनात
मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, पीएसी, एसएसएफ, कमांडो, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एंटी ड्रोन टीम तैनात है। करीब तीन हजार सुरक्षाकर्मी परिसर की सुरक्षा संभाल रहे हैं। एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed