फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kameshwar Chaupal passed away who laid first brick in foundation of Ram temple in Ayodhya

UP News: राम मंदिर की नींव में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, रामनगरी में शोक की लहर

Fri, 07 Feb 2025 10:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

राम मंदिर की नींव में पहली ईंट रखने वाले कारसेवक कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन से रामनगरी में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Kameshwar Chaupal passed away who laid first brick in foundation of Ram temple in Ayodhya
राम मंदिर की नींव में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट (रामशिला) रखने वाले प्रथम कारसेवक और ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल (68) नहीं रहे। वे लंबे समय से किडनी व्याधि से पीड़ित थे।

विज्ञापन


बिहार में कमरैल (सुपौल) के रहने वाले चौपाल को नौ नवंबर 1989 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की नींव की पहली ईंट रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वे विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े थे और विधान परिषद सदस्य रहे थे। 
विज्ञापन


उपचार के लिए भर्ती रहने के समय दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में बृहस्पतिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, महंत दिनेंद्र दास, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र व गोपाल राव ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed