फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kamariya Baba temple will be renovated with one crore

Ayodhya News: एक करोड़ से होगा कमरिया बाबा मंदिर का जीर्णोद्धार

Sun, 16 Feb 2025 08:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 16 Feb 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Kamariya Baba temple will be renovated with one crore
गौराघाट। तमसा तट पर स्थित कमरिया बाबा मंदिर का एक करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार होगा। 60 लाख रुपये मिल चुके हैं। बाबा कमरिया धाम पर प्राचीन काल से श्रीराम-सीता मंदिर विराजमान है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन-पूजन करने आते हैं। प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार करके इसे विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग ने पहल की है। यहां यात्री शेड, शौचालय, इंटरलॉकिंग, टाइल्स, चबूतरा और सोलर लाइट समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रविवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मंदिर परिसर पहुंचकर कार्य की प्रगति देखी और आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रही है। रामायण कालीन स्थलों को खोज कर उनका विकास किया जा रहा है। इस दौरान इंजीनियर रवि तिवारी, आयोजक शशि यादव, विजेंद्र दुबे, प्रियंवदा, रीता यादव, गुड़िया यादव, रामकुमार यादव, हीरालाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed