फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kalash Yatra started at the inauguration of Shri Ram Katha in Sarairasi

Ayodhya News: सरायरासी में श्रीराम कथा शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

Wed, 18 Mar 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 18 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started at the inauguration of Shri Ram Katha in Sarairasi
सरायरासी की कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु।
पूराबाजार। विकासखंड के सरायरासी ग्राम सभा में श्रीरामकथा के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके पति आलोक कुमार सिंह ‘रोहित’ ने इस नौ दिवसीय आयोजन की शुरुआत की। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी महाराज बृहस्पतिवार से श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को निकली कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय संत तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज की उपस्थिति में यात्रा का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। भगवा ध्वज के साथ श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर दिखाई दिए।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि श्रीराम कथा का यह आयोजन नौ दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन कथा व्यास गोविंद देव गिरी महाराज भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों का वर्णन करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed