फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Janmashtami festival is being celebrated today in Ram temple congratulatory songs will be sung after aarti

Ayodhya: राम मंदिर में आज मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व, आरती के बाद होगा बधाई गायन; भजनों से गूंजेंगे मंदिर

Sun, 17 Aug 2025 03:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 03:41 PM IST
सार

अयोध्या स्थित राम मंदिर में जन्माष्टमी पर्व रविवार को मनाया जा रहा है। यहां रामलला के दरबार में आरती के बाद बधाई गायन होगा। मंदिर परिसर भजनों से गूंजेंगे। 

विज्ञापन
Janmashtami festival is being celebrated today in Ram temple congratulatory songs will be sung after aarti
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के मथुरा सहित प्रदेशभर में भले ही जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई गई हो, लेकिन अयोध्या स्थित रामलला के दरबार में जन्माष्टमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दुर्लभ अवसर होगा, जब राम और कृष्ण के अवतारों का संगम अयोध्या में होगा। राम जन्मभूमि मंदिर रविवार को अद्भुत संयोग का साक्षी बनेगा। 

विज्ञापन


यहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा, जो परंपरागत रूप से भगवान कृष्ण के प्रकट होने का शुभ क्षण माना जाता है। रामलला के दरबार में वंशीधर की गूंज सुनाई देगी। राम और कृष्ण दोनों अवतारों का यह संगम मंदिर परिसर में अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण रचेगा। भक्तजन मानते हैं कि यह दुर्लभ अवसर उनके जीवन को विशेष आशीर्वाद से भर देगा। 
विज्ञापन


राम जन्मभूमि परिसर में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आरती के बाद भगवान के सामने संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। इसके साथ ही बधाई गायन और भजन की प्रस्तुति देर रात 12 बजे तक की जाएगी। इस दौरान विशिष्ट और वरिष्ठ संत महंतों को राम मंदिर परिसर में आमंत्रित किया गया है, जहां पर भगवान की आरती के बाद प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धनिया की पंजीरी का विशेष भोग प्रसाद अगले दिन सुबह रामभक्तों में वितरित किया जाएगा। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रामलला का भव्य दरबार सजा है। 

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि शाम को आरती के बाद भगवान के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भगवान के भजन और बधाई गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। रात 12 बजे तक स्थानीय कलाकार भगवान रामलला के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। 

इस दौरान विशेष अतिथियों को भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में आमंत्रित किया गया है। कृष्ण जन्म के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जो अगले दिन राम भक्तों में बांटा जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर खास प्रसाद के रूप में धनिया की पंजीरी भी बनवाई गई है, जो अगले दिन सुबह रामभक्तों में वितरित की जाएगी। 


रामलला के दरबार को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है। जन्म के समय दोनों मंदिरों रामलला और राजा राम के दरबार में विशेष आरती की जाएगी। यह पर्व श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए अत्यंत उल्लासपूर्ण अवसर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed