फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jal Shakti Minister laid the foundation stone of the pumping station

Ayodhya News: जल शक्ति मंत्री ने किया पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास

Fri, 30 May 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister laid the foundation stone of the pumping station
रुदौली। किसानों को जल्द ही जलभराव के कारण फसलों की बर्बादी से निजात मिलने वाली है। उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। नैपुरा गांव के पास पंपिंग स्टेशन बनाए जाने का रास्ता साफ हो चुका है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पंपिंग स्टेशन की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सीएम योगी ने हमेशा किसानों की बेहतरी के कार्य किया है। क्षेत्र के किसान पिछले 50 वर्षों से जलभराव का सामना कर रहे थे, जिसके चलते यहां के किसानों को साल में केवल एक फसल से ही संतोष करना पड़ता था। अब पंपिंग स्टेशन निर्माण के बाद किसान साल में दो फसलों की बोआई कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेगा। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं ला रही है, जिसका प्रत्यक्ष फायदा यूपी के किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव, डॉ़ अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला, तेज तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed