{"_id":"697c5d8ffa755c21300cd990","slug":"jagadguru-paramahansacharya-in-ayodhya-received-death-threats-for-second-time-in-15-days-police-investigating-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जगद्गुरु परमहंसाचार्य को 15 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जगद्गुरु परमहंसाचार्य को 15 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही जांच
Fri, 30 Jan 2026 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:58 PM IST
सार
अयोध्या में जगद्गुरु परमहंसाचार्य को 15 दिन में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने पहले अपशब्द कहे, फिर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य को एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार जानलेवा धमकी मिली है। 29 जनवरी की रात 9:26 पर एक युवक ने उन्हें फोन कर अपशब्द कहे और धमकी दी। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने इस मामले की तहरीर अयोध्या पुलिस को दी है।
विज्ञापन
इससे पहले 17 जनवरी को उन्हें फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी तहरीर भी उन्होंने पुलिस को दे रखी है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने चिंता जताई है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, फिर भी उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई जा रही है। कहा कि वे हिंदू राष्ट्र की मांग लगातार कर रहे हैं। इसके चलते वे लंबे समय से कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन