फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Iqbal Ansari outraged over theft of temple offerings: Says what happened to the deity in Ayodhya has not happe

चढ़ावा चोरी पर भड़के इकबाल अंसारी: बोले- जो अयोध्या में भगवान के साथ हुआ, वैसा दुनिया में कहीं और नहीं हुआ

Sat, 27 Jun 2026 11:33 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 27 Jun 2026 11:33 AM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में भगवान के साथ ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री से दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने धार्मिक आस्था के सम्मान की बात दोहराई।

विज्ञापन
Iqbal Ansari outraged over theft of temple offerings: Says what happened to the deity in Ayodhya has not happe
इकबाल अंसारी - फोटो : ANI

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अयोध्या की जमीन को पवित्र माना जाता है। यहां भगवान के साथ जो हुआ, वैसा दुनिया में कहीं और नहीं हुआ। अयोध्या में लोग भगवान राम की मूर्ति से हार (माला) उतार ले गए। यह बहुत शर्मनाक बात है। मेरे पिता ने इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ी और मैंने भी इसे जारी रखा।

विज्ञापन

 

जब फैसला भगवान राम के पक्ष में आया, तो मैंने पूरे भारत के मुसलमानों को सलाह दी कि वे हिंदू आस्था का सम्मान करें और मंदिर बनने दें। मैंने उनसे कहा कि इससे सभी को फायदा होगा, क्योंकि सभी मुसलमान भी भगवान का सम्मान करते हैं। जिन लोगों को यह काम सौंपा गया था, उन्होंने हार और पवित्र खड़ाऊं तक चुरा लीं। मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि वे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

केशव मौर्य ने X पर किया पोस्ट

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने लिखा- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की स्वाभाविक चिढ़ रही है। इन दोनों दलों ने इंडी गठबंधन को भी अपने लपेटे में ले लिया है।  उनका इस मामले में झूठ, भ्रम और ज़हर फैलाना एक ख़ास शग़ल बन चुका है। पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब उसके चढ़ावे पर जांच पूरी होने के पहले बेवजह विरोध करके श्री अखिलेश यादव और उनकी 'लठैतवादी मंडली' एक प्रकार से घटिया राजनीति कर रहे हैं।



SIT जांच के बाद FIR के बाद गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। यह तय है कि दोषी बख़्शे नहीं जाएंगे। लेकिन सनातन और राम विरोधी अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते। उनको ध्यान रखना चाहिए कि 2027 में फिर कमल खिलेगा।
 

अरुण राजभर बोले- योगी के एक्शन को विपक्ष नजीर के रूप में देखे

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा, यूपी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। जनभावनाओं के साथ कोई भी खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या से जिस तरीके से बातें निकलकर के आईं। इसके बाद सीएम योगी ने कहा- हम SIT का गठन करेंगे और दूध का दूध, पानी का पानी करने का काम करेंगे। विपक्ष के लोग इसे नजीर के रूप में देखें।
 

अपील भी तुम, दलील भी तुम,
गवाह भी तुम, वकील भी तुम।
जिसे भी चाहो हराम कह दो,
जिसे भी चाहो हलाल कर दो।

140 करोड़ भारतीयों की आस्था का सवाल है। केवल छोटी मछलियों पर कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा।

यदि इस पूरे प्रकरण में संरक्षण, डकैती और लूट हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार सभी… pic.twitter.com/fHORdoblay

— Pawan Pandey (@pawanpandeysp) June 26, 2026

संजय राउत बोले- पूरी जांच और जवाबदेही तय करने का समय आ गया

शिवसेना नेता संजय राउत ने X पर पोस्ट किया। पूछा- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना की तरफ से दान की गई 4 किलो चांदी की ईंट के गायब होने पर गंभीर सवाल उठ रहे है। उद्धव ठाकरे जी ने हजारों शिवसैनिकों और संतों की मौजूदगी में 1 करोड़ रुपये और यह पवित्र चांदी की ईंट दान की थी। फिर भी इतने साल बाद भी ट्रस्ट से कोई रसीद या जानकारी नहीं मिली। यह कहां गई? अब पूरी जांच और जवाबदेही तय करने का समय आ गया है।
 

“Serious questions over the missing 4 kg silver brick donated by Shiv Sena for the Ram Mandir construction in Ayodhya.
Uddhav Thackeray ji had generously contributed ₹1 crore + this sacred silver brick in the presence of thousands of Shiv Sainiks & saints. Yet, years later, no… pic.twitter.com/fy1HoTTg3n

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 26, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed