{"_id":"65e60ee021f6682ce60a6ec0","slug":"iphl-started-blood-test-will-be-done-24-hours-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-111004-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आईपीएचएल का हुआ शुभारंभ, 24 घंटे होगी खून की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आईपीएचएल का हुआ शुभारंभ, 24 घंटे होगी खून की जांच
Mon, 04 Mar 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में बनी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का सोमवार को शुभारंभ हुआ। चिकित्सीय परामर्श के बाद पहुंचे मरीजों का पंजीकरण कराकर खून की सभी आवश्यक जांचें की गईं। इस लैब में 24 घंटे खून जांच की सुविधा मिलने का दावा किया गया है।
जिला अस्पताल में मरीजों को एक ही छत के नीचे खून की आवश्यक जांच सुविधा उपलब्ध कराने लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत इस लैब का निर्माण कराया गया है। क्षेत्री निदान केंद्र परिसर में बनी इस लैब को बनाने में 89 लाख रुपये का खर्च आया है।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि यह लैब 24 घंटे तक सक्रिय रहेगी। अभी स्टाफ का इंतजाम किया जा रहा है। शाम सात बजे तक ओपीडी के पर्चे या भर्ती मरीजों की खून जांच के लिए नमूना लिया जाएगा। पूर्व की सभी जांचें यहां होंगी। भविष्य में माइक्रोबॉयोलोजी की कई अन्य जांचें भी शुरू होंगी। सीएमओ के स्तर से कुछ एलटी तैनात हो रहे हैं। तीन-चार दिन में तीनों शिफ्ट में नमूने लिए जाएंगे।