फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Instructors gathered from across the state raised their voices for regularization

Ayodhya News: प्रदेश भर से जुटे अनुदेशकों ने नियमितीकरण की उठाई आवाज

Sat, 13 Jun 2026 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 13 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Instructors gathered from across the state raised their voices for regularization
अनुदेशकों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी।
अयोध्या। प्रदेश परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के शनिवार को शुरू हुए दो दिवसीय समागम में प्रदेश भर से आए अनुदेशकों ने नियमितीकरण की आवाज बुलंद की। पहले दिन संगठन के विस्तार और विभिन्न लंबित मुद्दों पर भी मंथन किया गया। समागम का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन

समागम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनुदेशकों को 17,000 रुपये की मानदेय वृद्धि मिली है। अवशेष राशि का भुगतान एरियर के रूप में होगा। लेकिन लंबी सेवाओं को देखते हुए नियमितीकरण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा अनुदेशकों को जोड़ा जाए ताकि संगठन और मजबूत हो सके।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर लंबित मांगों पर भी गहन चर्चा
मीडिया प्रभारी वकार अहमद और विनोद यादव ने समागम में हुई चर्चाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें प्रदेश कार्यकारिणी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और जनपदवार संगठन विस्तार शामिल था। मानदेय भुगतान, नवीनीकरण और विभागीय स्तर पर लंबित मांगों पर भी गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता अमिताभ वर्मा ने की। अनुदेशक संघ के अयोध्या जिला अध्यक्ष पुनीत यादव, महामंत्री अतुल वर्मा, रणधीर सिंह,शशांक शेखर तिवारी, रविन्द्र सिंह, शिव शर्मा, कुलदीप गौतम, अमित सिंह, महेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, बद्री विशाल, कुंवर विपिन सिंह समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed