फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Influx of patients in dermatology and medicine OPD

Ayodhya News: चर्म रोग और मेडिसिन ओपीडी में मरीजों का तांता

Mon, 08 Dec 2025 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 08 Dec 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Influx of patients in dermatology and medicine OPD
2-मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन ओपीडी में मरीज का इलाज करते विशेषज्ञ।-संवाद
अयोध्या। ठंड में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। अस्पतालों में इसका दुष्प्रभाव दिखने लगा है। चर्म रोग, मेडिसिन और टीबी एंड चेस्ट विभाग में ठंड जनित बीमारियोंं के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने इस मौसम में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन का तापमान 23 और रात का 5.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। पिछले दो दिन से सुबह-शाम धुंध और हल्का कोहरा छाने लगा है। ऐसे में जरा सी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। हमारी टीम ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी का जायजा लिया तो इसका प्रकोप साफ नजर आया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग में दोपहर 01:30 बजे तक 160 मरीज देखे गए थे। इनमें खुजली के सर्वाधिक 40 व सोरायसिस के लगभग 30 मरीज रहे। पिंपल्स के लगभग 15-20, एलर्जी के 10-15 व सिर में डैंड्रफ के कई मरीज आए। उधर, मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में दोपहर 12 बजे तक लगभग 114 मरीज देखे गए थे। इनमें बढ़े रक्तचाप के लगभग 20 मरीज रहे। इसके अलावा सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द आदि के मरीजों की तादाद अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहाने के बाद लगाएं नारियल या सरसों का तेल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा ने बताया कि शरीर में नमी कम होने से चर्मरोग बढ़ गया है। इससे बचाव के लिए सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से प्रतिदिन स्नान करें। स्नान के बाद नारियल या सरसों का तेल लगाएं। सिर में डैंड्रफ से बचाव के लिए सप्ताह में दो से तीन दिन शैंपू करें। खुजली होने पर परिवार के सभी लोग एक साथ इलाज कराएं, क्योंकि एक-दूसरे को बीमारी फैलने का खतरा अधिक रहता है। अपने कपड़े अलग रखें। इससे बचाव के लिए दिन में इनर पहनें, जिससे शरीर की नमी बरकरार रहेगी। गुनगुना पानी पियें, ताजा फल खाएं। किसी तरह की समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

रक्तचाप को न करें नजरअंदाज
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 15% रोगी रक्तचाप के आने लगे हैं। ज्यादातर लोगों में रक्तचाप का ऊपरी स्तर 8-10 व निम्न स्तर 5-7 मिमी. एचजी कम आ रहा है। इसे नजरअंदाज न करें। यदि नियमित रूप से दवा ले रहे हैं तो लक्षण के आधार पर दवाओं की खुराक बढ़ाएं। खानपान व जीवनशैली में बदलाव करें। आठ घंटे की नींद पूरी करें और हरी सब्जियों का सेवन करें। स्नान करते समय सबसे पहले सिर पर पानी न डालें, बल्कि पहले हाथ-पैर धुलें।

2-मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन ओपीडी में मरीज का इलाज करते विशेषज्ञ।-संवाद

2-मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन ओपीडी में मरीज का इलाज करते विशेषज्ञ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed