फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Influenced by sermons of Saint Premanand Maharaj two Muslim youths in Ayodhya returned to Sanatan Dharma

UP: संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन ने किया प्रभावित, अयोध्या में दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म में की वापसी

Sat, 04 Oct 2025 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 04:28 PM IST
सार

अयोध्या में दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म अपनाकर घर वापसी की। अपने नाम बदलकर हिंदू धर्म के अनुसार रख लिए। उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। इससे उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। 

विज्ञापन
Influenced by sermons of Saint Premanand Maharaj two Muslim youths in Ayodhya returned to Sanatan Dharma
अरशद सिद्दीकी और मोनू ने अपनाया सनातन धर्म। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के सोहावल क्षेत्र के दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू समाज में घर वापसी की है। इनमें पहला नाम है मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी के पुत्र अरशद सिद्दीकी का, जो फैज-ए-आम स्कूल के प्रधानाचार्य और मौलाना रहे हैं। अरशद ने अब अपना नाम बदलकर राकेश मौर्य रख लिया है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरे युवक सोहावल के गौहनिया, मानापुर निवासी मोनू ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नया नाम मनीष रख लिया है। दोनों युवकों ने साफ किया है कि वे अब अपने परिवार से कोई नाता नहीं रखेंगे। पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करेंगे। 
विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील में भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास और बजरंग दल के जिला मंत्री लालजी शर्मा के नेतृत्व में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को आवेदन भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन में कहा गया कि संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों और आशीर्वचन से प्रभावित होकर दोनों युवकों को मानसिक शांति प्राप्त हुई। इसी प्रेरणा से उन्होंने सनातन धर्म को अपनाने का निर्णय लिया। भरत हनुमान मिलन मंदिर ने इन दोनों की घर वापसी की पूरी जिम्मेदारी लेने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed