{"_id":"68864004423ecbf5930973a8","slug":"indiscipline-seemed-to-have-a-huge-impact-on-the-success-of-the-pda-conference-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-132693-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पीडीए सम्मेलन की सफलता पर भारी दिखी अनुशासनहीनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पीडीए सम्मेलन की सफलता पर भारी दिखी अनुशासनहीनता
Sun, 27 Jul 2025 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सपा के पीडीए सम्मेलन की सफलता पर सपा नेता और कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता भारी दिखी। कोई मंच पर लगे बैनर में फोटो न दिखने से नाराज था तो किसी को मंच पर कुर्सी की चाह थी। इन्हीं हरकतों से जिले में एक बार फिर से सपा के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में खूब किरकिरी हुई।
सपा का कोई कार्यक्रम बगैर हो-हल्ला, हुड़दंग और अराजकता के नहीं बीत रहा है। रविवार को सहादतगंज स्थित एक मैरिज लॉन में हुआ पीडीए सम्मेलन भी इसी की भेंट चढ़ा। सम्मेलन में सपा ने जोर-आजमाइश तो खूब की, भारी भीड़ दिखाकर 2027 के विधानसभा चुनाव का आगाज भी किया, लेकिन एक बार फिर से गुटबाजी और आपसी खींचतान से सब पर पानी फेरते हुए विपक्षी खेमे को चर्चा का एक मौका दे दिया।
सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में मंच पर कुर्सियां आखिरी समय तक तय नहीं हो सकीं। इसी का असर रहा कि बड़े नेताओं के अलावा पार्टी के फ्रंटल संगठनों व ब्लॉक स्तर तक के नेता मंच पर जगह खोजते दिखे। इसे लेकर मंच पर ही नोकझोंक तक होने लगी। सपा की महानगर कमेटी ने बैनर में फोटो न देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने नीचे से ललकारते हुए कहा ''आखिर कहां पर है महानगर, ये महानगर की इज्जत हो रही है''। इस पर पूर्व मंत्री ने जवाब दिया कि ''''है तो तीन फोटो, लगी तो है, चिल्लाना हो तो चले जाओ''''। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर सत्तारूढ़ दल के लोग भी चुटकी ले रहे हैं।
वहीं, मंच से भाषण देते हुए सपा नेता राघवेंद्र सिंह अनूप का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ दिन पहले मंच से ही हुए अपमान पर वह प्रतिक्रिया देते नजर आए। हालांकि, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, वरिष्ठ नेता राघवेंद्र सिंह अनूप, अनिमेष प्रताप सिंह समेत बड़े नेता सम्मेलन की सफलता को लेकर उत्साहित दिखे।
सपा का यह पीडीए सम्मेलन जरूर था, लेकिन पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक नेताओं के अलावा सवर्ण नेताओं ने अधिक दमखम दिखाया। सम्मेलन में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री पवन पांडेय के नेतृत्व में भारी भीड़ दिखी। दर्शननगर से अयोध्या विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रक्षाराम यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा ट्रैक्टर, मोटर साइकिल और वाहनों के काफिले से पहुंचे। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से अनूप सिंह ने भारी भीड़ जुटाकर ताकत का एहसास कराया।