फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Inauguration of the Maha Mandal Ashtachakra Vidhan at the Jain temple

Ayodhya News: जैन मंदिर में महा मंडल अष्टचक्र विधान का शुभारंभ

Thu, 30 Jul 2026 08:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Maha Mandal Ashtachakra Vidhan at the Jain temple
जैन मंदिर में अष्ट चक्र विधान के दौरान मौजूद रविद्रकीर्ति स्वामी व अन्य।
अयोध्या। जैन समाज के प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल महा मंडल अष्टचक्र विधान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को श्रद्धा, भक्ति और मंत्रोच्चार के बीच हुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधान में भाग लेकर भगवान की आराधना की। आठ दिनों तक चलने वाले इस विशेष धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन पूजन-अर्चन के साथ कुल 2000 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। अनुष्ठान का समापन श्रावण पूर्णिमा के दिन पूर्णाहुति के साथ होगा।
विज्ञापन


विधान के शुभारंभ अवसर पर जैन मंदिर के पीठाधीश रविंद्रकीर्ति स्वामी ने महा मंडल अष्ट चक्र विधान की आध्यात्मिक महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह विधान आत्मशुद्धि, संयम, शांति और मोक्षमार्ग की साधना का प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया यह अनुष्ठान व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा धर्म के प्रति आस्था को और अधिक दृढ़ बनाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे पूरे आठ दिनों तक चलने वाले इस विधान में सहभागी बनकर धर्म लाभ अर्जित करें। विधान का संपूर्ण अनुष्ठान प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन के संयोजन में किया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने बताया कि महामंडल अष्ट चक्र विधान को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान भी कहा जाता है। यह विधान सिद्ध परमेष्ठी, अष्ट कर्मों के नाश और पवित्र मंत्र-तंत्र-यंत्र की आराधना से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि इस विधान की आराधना से ज्ञात-अज्ञात पाप नष्ट होते हैं और जीवन में शुद्धि आती है। इस अवसर पर आर्यिका चंदनामती, मनोज जैन, सुरेंद्र जैन, ऋषभ जैन, पारस जैन, आदेश जैन सहित विभिन्न प्रांतों से आए जैन श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed