फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Inaugurated the newly constructed Sardar Patel Bhawan

Ayodhya News: नवनिर्मित सरदार पटेल भवन का किया लोकार्पण

Tue, 04 Mar 2025 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Inaugurated the newly constructed Sardar Patel Bhawan
अयोध्या। प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने नवनिर्मित सरदार पटेल भवन का लोकार्पण किया। इस भवन को सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकात्मता केंद्र का नाम दिया गया है। यहां सरदार पटेल के विचारों पर शोध होगा और विविध पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत से किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कुलगीत की संगीतमय प्रस्तुति की। समारोह में कुलपति ने अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान स्वर्ण जयंती पुस्तक का विमोचन कुलाधिपति व मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया।
विज्ञापन


समारोह में कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान व सामाजिक योगदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत इत्र निर्माण, कृषि और अन्य संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर के छात्र-छात्राएं देश के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों, न्यायिक सेवाओं, राजनीतिक क्षेत्र, शोध व शैक्षिक संस्थानों, बैंकिंग सेवा, भारतीय सेवा और निजी क्षेत्रों के उद्योगों के अतिरिक्त विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 21 स्वर्ण, 33 रजत व 57 कांस्य पदक हासिल किए हैं। अनुभूति एक प्रयास के तहत विश्वविद्यालय ने छात्रों को विभिन्न आश्रमों से जोड़ा है। इससे युवा वर्ग के समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होने के साथ सेवा भाव भी जागृत हो सकेगा। पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने योग शपथ लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में योगदान दिया।

कुलपति ने बताया कि अयोध्या की पौराणिक, सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में विश्वविद्यालय की ओर से वर्ष 2017 से निरंतर योगदान दिया जा रहा है। वर्ष 2024 के दिव्य दीपोत्सव में विश्वविद्यालय के 30,000 छात्रों व शिक्षकों ने पावन सरयू के 55 घाटों पर 25 लाख 12 हजार 585 दीप प्रज्जवलित कर लगातार सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।



समारोह का संचालन विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. संत शरण मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुुलसचिव उमानाथ ने किया। इस अवसर पर रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, सदस्य डाॅ. अनिल मिश्र, कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. चयन मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. तुहिना वर्मा, प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. केके वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. फार्रूख जमाल, प्रो. मुदुला मिश्रा, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डाॅ. सुरेंद्र मिश्र, संबंद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, अन्य अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed