फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Illegal Cuts on Ayodhya-Baskhari Highway Become Cause of Death

Ayodhya News: अयोध्या-बसखारी हाईवे पर अवैध कट बने मौत का कारण

Tue, 12 May 2026 07:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 12 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Illegal Cuts on Ayodhya-Baskhari Highway Become Cause of Death
पूरा बाजार में अवैध कट से निकलते लोग।
पूराबाजार। लगभग 765 करोड़ रुपये की लागत से बने अयोध्या-बसखारी फोरलेन मार्ग पर अवैध कट अब लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। खासकर, रीडगंज से पूरा बाजार तक का क्षेत्र दुर्घटनाओं का ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। पूरा बाजार मार्केट में मात्र एक किलोमीटर के दायरे में करीब 10 अवैध कट बनाए गए हैं, जिनसे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


लगभग 84 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए कटों से वाहन चालक अचानक सड़क पार करते हैं। इससे तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले तीन वर्षों में इस अवैध कट मार्ग पर कई लोगों की जान जा चुकी है। दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। निराश्रित पशु भी इन हादसों का शिकार बन रहे हैं। फोरलेन के बीच बने मीडियन पर दुकानदारों ने अपने विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग लगा दिए हैं। इन बोर्डों की वजह से दूसरी लेन से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो अवैध कट बंद कराए गए और न ही मीडियन से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

इनसेट
लापरवाही और स्थानीय लोगों का आरोप
लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण यह मार्ग अब दुर्घटना कॉरिडोर बनता जा रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े हादसे हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि इन कटों को बंद करना और अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात के सुचारु संचालन के लिए पुलिस संकल्पित है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से पहल होते ही अवैध कट बंद कराए जाएंगे। साथ ही, मीडियन पर लगे अवैध बोर्ड भी हटवाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed