{"_id":"6913727ff6b56ecf3a0259c3","slug":"hotel-operator-named-in-sex-racket-case-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-137898-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सेक्स रैकेट चलाने के मामले में होटल संचालक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सेक्स रैकेट चलाने के मामले में होटल संचालक नामजद
Tue, 11 Nov 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
अयोध्या। शहर के हासापुर के पास स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें होटल से एक युवती मिली है, जिसने स्वयं के इस धंधे में शामिल होने का दावा किया है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां से देह व्यापार में शामिल कोई पुरुष या महिलाएं तो नहीं मिलीं, लेकिन मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं।
नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज नवीन मंडी जयकिशोर अवस्थी ने होटल का निरीक्षण किया था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।