{"_id":"698b52decd64015a3d0f3885","slug":"homework-begins-for-presidents-visit-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-142879-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राष्ट्रपति के दौरे के लिए शुरू हुआ होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राष्ट्रपति के दौरे के लिए शुरू हुआ होमवर्क
Tue, 10 Feb 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आगामी 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर होमवर्क शुरू हो गया है। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आयोजन के दौरान लगभग 2500 वाहनों के पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। पुलिस-प्रशासन से इसी अनुरूप तैयारियां शुरू करने की अपेक्षा की गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना होनी है। इसी दौरान सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राम मंदिर के कुछ मंदिरों पर ध्वजारोहण भी किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर ट्रस्ट वृहद स्तर पर तैयारी कर रहा है। मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के कुछ लोगों से संपर्क करके ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की है।
सूत्रों के अनुसार आयोजन में लगभग पांच से छह हजार वीवीआईपी के आने की उम्मीद है। इनमें राष्ट्रपति के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई वीवीआईपी शामिल होंगे। कुछ वीआईपी हवाई मार्ग से पहुंचेंगे, जबकि लगभग दो से ढाई हजार लोग निजी वाहनों से आएंगे। उनके वाहन पार्किंग और प्रोटोकॉल के व्यवस्था करने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के साथ मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है। इसमें ही कार्यक्रम की रूपरेखा पर विधिवत चर्चा होगी। हालांकि, आयोजन को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया है।