फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   High school core subject exams end with maths paper

Ayodhya News: गणित के पेपर के साथ हाई स्कूल के मुख्य विषयों की परीक्षाएं खत्म

Fri, 27 Feb 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
High school core subject exams end with maths paper
23 -जीआईसी से परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी - संवाद
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा जिले में 115 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को कक्षा हाईस्कूल की गणित परीक्षा के साथ ही मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हो गईं। कक्षा 12वीं में भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पाली में कुल मिलाकर 50,375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 2393 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



गणित परीक्षा में कुल 28,863 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 18,767 बालक और 8595 बालिकाएं शामिल रहीं। परीक्षा में 27,362 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं, 1,501 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसी दिन कक्षा 12वीं के व्यावसायिक शिक्षा सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं भी आयोजित की गईं। इंटरमीडिएट में 888 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 855 उपस्थित और 33 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


कक्षा 12वीं के मुख्य विषयों में भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा द्वितीय पाली में कराई गई। भौतिक विज्ञान में कुल 23,007 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 12,649 बालक और 9499 बालिकाएं शामिल थीं। 859 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सैन्य विज्ञान इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल दस परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें सभी दस परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित के सवाल एनसीईआरटी आधारित रहे
हाईस्कूल के विद्यार्थी के प्रतीक्षा पांडेय, प्रतिज्ञा गिरि व सत्यम ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र संतुलित रहा। त्रिकोणमिति, बीजगणित और सांख्यिकी से सीधे व एनसीईआरटी आधारित प्रश्न आए। कुछ प्रश्नों में गणना लंबी थी, लेकिन समय प्रबंधन ठीक रहा। रेखागणित और क्षेत्रमिति के प्रश्न सरल थे। दो-तीन प्रश्नों में स्टेप्स अधिक थे, पर कॉन्सेप्ट स्पष्ट था।

कक्षा 12 के विद्यार्थी श्रीधर श्रीवास्तव व मनोज सिंह ने बताया कि भौतिक विज्ञान में विद्युत धारा और आधुनिक भौतिकी से प्रश्न आए। कुल मिलाकर पेपर मध्यम स्तर का रहा। इसके अलावा ऑप्टिक्स के प्रश्न सरल थे। कुछ न्यूमेरिकल समय लेने वाले थे, लेकिन विकल्प ठीक रहे। आरेख आधारित प्रश्न आसान लगे। पूरे प्रश्नपत्र में सिलेबस का अनुसार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed