{"_id":"69fa0f339d0af997b70cb22a","slug":"heat-action-plan-implemented-in-ayodhya-nine-wards-at-higher-risk-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-148812-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या में हीट एक्शन प्लान लागू, नौ वार्ड ज्यादा खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या में हीट एक्शन प्लान लागू, नौ वार्ड ज्यादा खतरे में
Tue, 05 May 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 05 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भीषण गर्मी और बढ़ते हीट स्ट्रेस के खतरे के बीच अयोध्या नगर निगम ने शहर का पहला हीट एक्शन प्लान लागू कर दिया है। इस योजना का मुख्य फोकस उन नौ वार्डों पर है, जिन्हें हाई रिस्क कैटेगरी में चिह्नित किया गया है।
नगर निगम के अनुसार वार्ड चार, 46, 47, 49, 53, 54, 56, 59 और 60 में हीट स्ट्रेस का खतरा सबसे ज्यादा पाया गया है। इन इलाकों में घनी आबादी, कंक्रीट का अधिक फैलाव और पेड़-पौधों की कमी के कारण तापमान अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक दर्ज किया गया है।
इस योजना को नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल (एनआरडीसी) और भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान, गांधीनगर के सहयोग से तैयार किया गया है। अध्ययन में यह भी सामने आया कि शहर में औसत तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
राम की पैड़ी, टेढ़ी बाजार और लता चौक जैसे क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ और हरियाली की कमी के कारण हीट का असर अधिक पाया गया है। इसके विपरीत, कैंट क्षेत्र जैसे इलाकों में पेड़-पौधों की अधिकता के चलते तापमान का प्रभाव अपेक्षाकृत कम है।
हीट एक्शन प्लान के तहत हाई रिस्क वार्डों में पूर्व चेतावनी प्रणाली, कूलिंग शेल्टर, छायादार मार्ग और मिस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। साथ ही पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।
शॉर्ट और लॉन्ग टर्म प्लान पर काम
योजना में तात्कालिक उपायों के साथ दीर्घकालिक रणनीति भी शामिल है। जहां एक ओर तुरंत राहत के लिए अलर्ट और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, वहीं दूसरी ओर शहर में हरियाली बढ़ाने और हीट-रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि नौ चिह्नित वार्डों में विशेष फोकस के साथ यह योजना लागू की जा रही है, जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को तत्काल राहत मिल सके।