{"_id":"6ad90166c6fd13afbf09d137","slug":"hearing-adjourned-for-the-sixth-time-due-to-delay-in-police-report-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161452-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पुलिस आख्या में देरी से छठी बार भी टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पुलिस आख्या में देरी से छठी बार भी टली सुनवाई
Wed, 21 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और गबन के मामले में अधिवक्ता संघ की अर्जी पर बुधवार को छठी बार भी सुनवाई टल गई। कारण, रामजन्म भूमि थाने की पुलिस 33 दिन बाद भी अदालत में आख्या नहीं भेज पाई। अब अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी।
अधिवक्ता संघ ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्र, गोपाल राव और कृष्ण मोहन के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें राम मंदिर चढ़ावा मामले में उन्हें आरोपी बनाए जाने की मांग की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने पुलिस की आख्या दाखिल न होने के कारण सुनवाई की तारीख 23 अक्तूबर तय की है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने सीजेएम अदालत से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
अधिवक्ता संघ की ओर से दाखिल की गई अर्जी पर अब तक छह बार पत्रावली अदालत के समक्ष पेश की जा चुकी है। लेकिन पुलिस की रिपोर्ट के अभाव में कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। यह प्रार्थना पत्र 19 सितंबर को अदालत में प्रस्तुत किया गया था। सीजेएम ने थाना राम जन्म भूमि पुलिस से आख्या मंगाने का आदेश दिया था। -संवाद