फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Head of Medicine Department resigns amidst private practice controversy in Ayodhya Principal confirms

अयोध्या: निजी प्रैक्टिस विवाद के बीच मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, प्रधानाचार्य ने की पुष्टि

Fri, 02 Oct 2026 07:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

अयोध्या में निजी प्रैक्टिस विवाद के बीच मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। प्राचार्य ने कहा कि शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Head of Medicine Department resigns amidst private practice controversy in Ayodhya Principal confirms
resignation demo - फोटो : AI Generated

विस्तार

अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया को संबोधित इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब निजी प्रैक्टिस को लेकर उनके खिलाफ शिकायतों का मामला एक बार फिर चर्चा में है।

विज्ञापन


मेडिसिन विभागाध्यक्ष के खिलाफ निजी प्रैक्टिस का मामला इस वर्ष फरवरी में सामने आए वीडियो के बाद चर्चा में आया था। इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई में आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतें की गईं। अगस्त में मामला विधानसभा तक पहुंचा और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यालय से भी आख्या मांगी गई। 

विज्ञापन

आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग

पांच सितंबर को एक और वीडियो का हवाला देते हुए एक अक्तूबर को मुख्यमंत्री से नई शिकायत की गई थी। इसमें उच्चस्तरीय जांच के साथ डॉ. अरविंद कुमार को प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटाने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने इस्तीफा मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि डॉ. अरविंद कुमार का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। इस पर शासन के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिसिन विभागाध्यक्ष से इस्तीफे और निजी प्रैक्टिस से जुड़ी शिकायतों के संबंध में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने इस्तीफे के लिए व्यक्तिगत कारणों को ही आधार बताया। निजी प्रैक्टिस से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने बताया कि मेरे स्तर से जो भी पक्ष रखना था, वह संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जा चुका है।

इस्तीफा वापस लेने की कोशिश में जुटा कॉलेज प्रशासन

मेडिकल कॉलेज के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद उन्हें मनाने की कोशिश शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कॉलेज प्रशासन की ओर से इस्तीफा वापस लेने के लिए विभागाध्यक्ष से बातचीत की जा रही है। हालांकि अभी तक इस्तीफा वापस लिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed