फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   He pledged to make India developed by 2047

Ayodhya News: 2047 तक विकसित भारत बनाने का दिलाया संकल्प

Mon, 16 Jun 2025 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
He pledged to make India developed by 2047
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से जिले के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने देश की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


रुदौली में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष भारत के नव निर्माण का आधार है। अब हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करना है। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि विकसित भारत का सपना पीएम मोदी का नहीं, देश के 140 करोड़ लोगों का है। इसमें हर व्यक्ति की भूमिका अहम है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह संकल्प देश को नए युग की ओर ले जाएगा।
विज्ञापन


महामंत्री राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि जनसहभागिता से ही भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है। सभी ने विकसित भारत निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। सभाओं में विजय लक्ष्मी जायसवाल, बबलू पासी, विजय बहादुर पासी, विजय बहादुर तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय, इंद्रभान सिंह व कमलेश सिंह सहित कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed