{"_id":"68dabbd2ef224bd424011497","slug":"hanuman-burns-the-golden-lanka-to-ashes-audience-thrilled-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1407257-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हनुमान ने जलाकर राख कर दी सोने की लंका, दर्शक हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हनुमान ने जलाकर राख कर दी सोने की लंका, दर्शक हुए रोमांचित
Mon, 29 Sep 2025 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
69-राम कथा पार्क में रामलीला का मंचन करते कलाकार
अयोध्या। रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों की रामलीला में सोमवार को लंका दहन प्रसंग के मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लीला मंचन के क्रम में समुद्र किनारे वानरों का दल चिंतित अवस्था में होता है। जामवंत, हनुमान को उनकी शक्ति याद दिलाते हैं। हनुमान 100 योजन समुद्र को लांघकर लंका पहुंचते हैं। लंका के एक उद्यान में राम नाम की गूंज सुनकर वह विभीषण से मुलाकात करते हैं।
विभीषण उन्हें बताते हैं कि माता सीता को रावण ने अशोक वाटिका में रखा है। हनुमान अशोक वाटिका में पहुंचते हैं और माता सीता से मुलाकात करते हैं। अगले दृश्य में हनुमान अशोक वाटिका को उजाड़ देते हैं। मेघनाथ उन्हें बंदी बनाकर रावण के दरबार में पेश करता है। रावण के आदेश पर हनुमान की पूछ में आग लगाई जाती है। हनुमान अपनी पूंछ में लगी आग से सोने की लंका को जलाकर राख कर देते हैं। स्पेशल इफेक्ट के जरिये प्रस्तुत किए गए लंका दहन के दृश्य ने सभी को रोमांचित कर दिया।