Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Guests will visit all the temples in the Ram Janmabhoomi complex

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिरों के दर्शन करेंगे मेहमान

Wed, 12 Nov 2025 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Nov 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Guests will visit all the temples in the Ram Janmabhoomi complex
अयोध्या। ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब तक छह हजार मेहमानों को समारोह का निमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। मेहमानों के लिए अयोध्या में 1600 से अधिक कमरे बुक कराए जा चुके हैं। समारोह के बाद सभी मेहमानों को राम मंदिर समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मेहमानों के आवास, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है। संघ की दृष्टि से बंटे चार प्रांतों के जो मेहमान आएंगे, उन्हें प्रांतवार बैठाया जाएगा। अलग-अलग प्रांतों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बन रहे हैं। सबसे आगे का ब्लाॅक संत-धर्माचार्यों के लिए सुरक्षित किया जा रहा है। अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब दो हजार से अधिक संत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद ब्लॉकवार मेहमानों को दर्शन कराया जाएगा। 22 जनवरी 2024 को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद दर्शन के लिए मेहमानों की अचानक उमड़ी भीड़ से व्यवस्था खराब हो गई थी। उससे सबक लेते हुए इस बार ब्लॉकवार दर्शन कराने की योजना बनी है, ताकि सभी मेहमान सुगमता पूर्वक दर्शन कर सकें।
विज्ञापन

डॉ़ अनिल ने बताया कि पूरे परिसर की साज-सज्जा की जा रही है। चारों प्रवेश द्वार की भव्य सजावट होगी। परिसर में चारों तरफ सड़कें बनकर तैयार हो चुकी है। परकोटा के अंदर के कोट यार्ड की हरियाली आकर्षित करेगी। फूलों से किस तरह परिसर को आकर्षक बनाया जाए, इसकी ड्राइंग बन रही है। अभी स्थायी फसाड लाइटिंग में दो से तीन माह का समय लगेगा, इसलिए अस्थायी प्रकाश व्यवस्था होगी जो परिसर को अद्भुत स्वरूप प्रदान करेगी। बताया कि कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल दो-तीन में फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed