फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Green field township will be world class: Dr. Balkar

विश्व स्तरीय होगी ग्रीन फील्ड टाउनशिप : डॉ. बलकार

Sat, 08 Mar 2025 07:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Green field township will be world class: Dr. Balkar
अयोध्या। आवास विकास परिषद की ओर से अयोध्या में बनाई जाने वाली ग्रीन फील्ड टाउनशिप प्रदेश की विश्व स्तरीय हाईटेक टाउनशिप में से एक होगी। इस टाउनशिप में अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम के साथ अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक डक्ट की व्यवस्था भी होगी। शनिवार को आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने ग्रीन फील्ड टाउनशिप के अंडर ग्राउंड ड्रेनेज व इलेक्ट्रिक डक्ट के काम का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आवास आयुक्त ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की पहली ईंट रखी। पूरी टाउनशिप में 218 करोड़ रुपये की लागत से अंडर ग्राउंड ड्रेनेज व इलेक्ट्रिक डक्ट सिस्टम तैयार किया जाएगा। आवास आयुक्त डॉ. सिंह ने बताया कि यह परियोजना शासन की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इसका निर्माण तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अयोध्या में बनने वाली ग्रीन फील्ड टाउनशिप में विश्व स्तरीय सुविधाएं हाेंगी। साथ ही इस परियोजना में हरियाली पर भी विशेष जोर होगा।
विज्ञापन




आवास विकास की दूसरी परियोजनाओं का किया निरीक्षण


अयोध्या ग्रीन फील्ड टाउनशिप के अंडर ग्राउंड ड्रेनेज व इलेक्ट्रिक डक्ट के कार्यों का शिलान्यास करने के बाद आवास आयुक्त ने जिले में चल रही विभाग की अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की ओर से हर प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्यों की जो टाइम लाइन शासन की ओर से निर्धारित की गई है। अगर उस टाइम लाइन में पारदर्शिता के साथ काम नहीं पूरे होते हैं तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अयोध्या में बनने वाली ग्रीन फील्ड टाउनशिप में अंडर ड्रेनेज के साथ बिजली और टेलीकॉम कंपनियों के कोई भी तार खुले में नहीं होंगे। इसीलिए टाउनशिप में अंडर ग्राउंड इलेक्ट्रिक डक्ट का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed