Ayodhya Diwali: पहली बार राम मंदिर में राजा राम की होगी भव्य दिवाली, जन्मभूमि के तीनों द्वारों का हुआ नामकरण
Ayodhya Diwali 2025: पहली बार राम मंदिर में राजा राम की दिवाली भव्य रूप में होगी। इस बार जन्मभूमि मंदिर के तीनों द्वारों का नामकरण कर दिया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विस्तार
यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में राजा राम की इस बार पहली दिवाली बेहद भव्य होने जा रही है। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना के बाद यह पहली दिवाली है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रीराम जन्मभूमि के तीनों द्वारों का नामकरण कर दिया गया है।
एक दिन पहले धनतेरस के मौके पर राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का नामकरण जगद्गुरु रामानंदाचार्य के नाम से हुआ था। इसके बाद दीपोत्सव के मौके पर गेट नंबर-11 (जिसे वीआईपी प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है) का नामकरण जगद्गुरु आदि शंकराचार्य के नाम पर किया गया है। इसी गेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य विशिष्ट जन रामलला के दर्शन के लिए जाते हैं।
रंग-बिरंगी झालरों से की गई सजावट
इसी तरह राम मंदिर के गेट नंबर तीन का नामकरण जगद्गुरु मध्वाचार्य के नाम से किया गया है। राम मंदिर के तीनों प्रमुख द्वारों के नामकरण की प्रक्रिया दीपोत्सव के मौके पर पूरी हो गई है। राम मंदिर में दीपोत्सव मनाने की भव्य तैयारी की गई है। मंदिर परिसर की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई है। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सभी द्वारों को भी फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर के यह सभी द्वार दीपोत्सव के मौके पर अद्भुत नजारा पेश कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.