फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Governor of West Bengal and Goa had darshan of Ram Lalla

Ayodhya News: पश्चिम बंगाल और गोवा के राज्यपाल ने किए रामलला के दर्शन

Fri, 12 Apr 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 12 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Governor of West Bengal and Goa had darshan of Ram Lalla
रामलला के दर्शन के बाद मौजूद गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई। - फोटो : संवाद
अयोध्या। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस और गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई ने रामलला के दर्शन किए। दोनों राज्यपालों को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गोवा के राज्यपाल ने सपरिवार दर्शन-पूजन के साथ सरयू में स्नान भी किया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. बोस ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने के साथ अयोध्या का चतुर्दिक विकास हुआ है। यहां की तस्वीर ही बदल गई है। अब यह विश्वस्तरीय महानगर के स्वरूप में है। देश-विदेश से सनातन धर्मावलंबी यहां रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों के लिए रामनगरी देश की सांस्कृतिक राजधानी बन गई है। गोवा के राज्यपाल पिल्लई ने कहा कि वह पहली बार अयोध्या आए हैं। अभी तक यहां के बारे में सिर्फ सुना था। यह ऐतिहासिक आध्यात्मिक स्थल है। प्रभु श्रीराम हम सभी भारतीयों के आदर्श हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से अयोध्या का समग्र विकास हो रहा है।

रामलला के दर्शन के बाद मौजूद गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई।

रामलला के दर्शन के बाद मौजूद गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed