फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gopasthami was celebrated with great pomp in temples and cow shelters in Ayodhya

UP News: मंदिर और गोशालाओं में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, वीएचपी कार्यकर्ता बोले- गोहत्या पर हो फांसी की सजा

Sat, 09 Nov 2024 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 04:51 PM IST
सार

अयोध्या में मंदिरों और गोशालाओं में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वीएचपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोहत्या पर फांसी की सजा की प्रावधान हो। 

विज्ञापन
Gopasthami was celebrated with great pomp in temples and cow shelters in Ayodhya
मंदिर और गोशालाओं में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के विभिन्न मंदिरों और गोशालाओं में शनिवार को गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र की मोदी सरकार से गोहत्या करने पर फांसी की सजा का प्रावधान किए जाने की मांग की। हनुमानगढ़ी की अंजनी गोशाला में बड़ी संख्या में रामनगरी के संत-महंतों ने गो-पूजन किया।

विज्ञापन


कारसेवक पुरम की श्रीराम गोशाला में गोपाष्टमी पर सैकड़ों गोवंशों का वैदिक रीति से पूजन इंद्रदेव मिश्र के मार्गदर्शन में विहिप के केंद्रीय सयुंक्त संगठन महांमत्री विनायक राव देश पांडेय ने किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बाइक सवार ने चार बच्चों को कर लिया अगवा... पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी; हकीकत जान पकड़ लिया माथा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विहिप के संगठन महामंत्री ने कहा कि गोवंशों को सुरक्षित रखने के लिए सरकारों को दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करना होगा। गोहत्या करने पर फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए, तभी इस अमूल्य धरोहर को बचाया जा सकता है।

गो आधारित कृषि ही हमारी मूल है

डाडिया मंदिर के महंत गिरीश दास ने गो पालन को पवित्र कार्य बताते हुए कहा कि गो आधारित कृषि ही हमारी मूल है। पूर्व में हम सभी गो सेवा को देवी-देवताओं की सेवा मानते रहे हैं। परिवार में मां के बाद किसी को दुग्धपान कराने का पवित्र स्थान प्राप्त है तो वह गो माता का है। यह देश के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।



यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा बेनकाब हो चुकी, भाजपा सभी नौ सीटों पर हासिल करेगी जीत

श्री राम गौशाला समिति के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने देश की सभी राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा कि गोरक्षण के लिए गोशालाओं को हर तरह से सहयोग करें। 

यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान विहिप के केंद्रीय संयुक्त महांमत्री कोटेश्वर शर्मा, केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, कारसेवक पुरम् प्रभारी शिवदास सिंह, उमेश पोडवाल, सह प्रबंधक शरद शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा, व्यवस्था प्रमुख बालचंद वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, वरूण राय, सुभाष पांडेय, अनिल पांडेय, पवन तिवारी, सविता, कमला देवी समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न आनुषंगिक संगठन के सदस्यों ने गो वंश का श्रृंगार करके गुड़ और पुड़ियों का भोग लगाकर गो रक्षा और गो संवर्धन का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed