{"_id":"663bbe16b49886bf6103c0c1","slug":"four-years-imprisonment-for-selling-medicines-without-license-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-113751-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बगैर लाइसेंस दवा बेचने के मामले में चार साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बगैर लाइसेंस दवा बेचने के मामले में चार साल की सजा
Wed, 08 May 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 08 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर खोलकर दवा बेचने के आरोपी को चार साल कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम/अपर सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश ने बुधवार को सुनाया है।
अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक राम तिलक मिश्रा के मुताबिक बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील के थाना लोनी कटरा के भिलवल में विनोद कुमार शर्मा मेडिकल स्टोर चला रहा था। वर्ष 2015 में औषधि निरीक्षक बाराबंकी ने मेडिकल स्टोर की जांच की तो संचालक लाइसेंस संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाए। औषधि निरीक्षक की तहरीर पर थाना लोनी कटरा में औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायाधीश ने दोषसिद्ध अभियुक्त विनोद कुमार को किसी सहानुभूति का पात्र नहीं माना। अपराध की प्रकृति व गंभीरता के आधार पर अभियुक्त को चार साल के कारावास व 1.20 लाख रुपये जुर्माना से दंडित किया।
मालूम हो कि विशेष न्यायाधीश औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अपराध की सुनवाई के लिए मंडलीय स्तर पर अयोध्या के सिविल कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश षष्टम के न्यायालय को अधिकार दिया गया है।