{"_id":"66760200cf43563e310e3684","slug":"four-companies-gave-jobs-to-222-youth-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-115383-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चार कंपनियों ने 222 युवाओं को दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चार कंपनियों ने 222 युवाओं को दी नौकरी
Sat, 22 Jun 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय आईटीआई बेनीगंज परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग चार कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने साक्षात्कार के आधार पर 405 में से 222 युवाओं का चयन किया। नौकरी पाने वालों में कई युवा ऐसे भी रहे जो महीनों से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे। कइयों को सही ऑफर नहीं मिल रहा था, इसलिए बेरोजगार थे। ऐसे में जब नौकरी हाथ लगी तो सभी के चेहरे खिल उठे।
आईटीआई के प्राचार्य मयंक मणि शुक्ल और क्षेत्रीय सेवायोजन निदेशक पद्म वीर कृष्ण ने मेले का शुभारंभ किया। परिसर में सुबह से अभ्यर्थी नौकरी की आस लिए पहुंचने लगे थे। मेले में होली हर्ब्स, बूसा मैनेजमेंट और एसबीआई लाइफ के प्रतिनिधियों ने गैर तकनीकी डिग्री वाले अभ्यर्थियों और वीएसएस टेक ने आईटीआई, पॉलीटेक्निक पास युवाओं को साक्षात्कार के आधार पर नौकरी दी।
नियावां निवासी अरुण कुमार ने बताया कि 2018 में फिटर ट्रेड से आईटीआई किया था। इसके बाद दो साल नौकरी की, लेकिन कोरोना में घर वापस आने के बाद से उन्हें कहीं जॉब नहीं मिली थी। वे काफी दिनों से रोजगार मेलों में जाकर प्रयास कर रहे थे, लेकिन पिछले कई बार से मेले में एक भी तकनीकी कंपनी शामिल नहीं हुई थीं। इस बार उन्हें 15,000 रुपये की वीएसएस टेक में नौकरी मिली है। पहले ट्रेनिंग के लिए नोएडा जाना होगा। इस दौरान भी उनका मानदेय उन्हें मिलेगा। इसी तरह बीए पास उत्तम वर्मा को एसबीआई लाइफ में काम करने का मौका मिला।