फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Focus should be on security, crowd management and traffic control: Shahi

Ayodhya News: सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रहे फोकस

Sun, 26 Oct 2025 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Focus should be on security, crowd management and traffic control: Shahi
14- बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते कृ​षि मंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अयोध्या। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 30 अक्तूबर से शुरू हो रहे परिक्रमा मेला से जुड़े सभी काम निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न होने पाए।
परिक्रमा मेला क्षेत्र में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। मेला क्षेत्र में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन व यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री रविवार को अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ परिक्रमा मेला की तैयारियों के संबंध में रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मेला हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र अवसर है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र की पहचान भी है। इसलिए मेला की सभी तैयारियां उत्कृष्ट स्तर पर की जानी चाहिए। मेला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और एंबुलेंस उपलब्ध रहे।

बिजली विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती की जाए। यातायात व्यवस्था के लिए स्पष्ट रूट डायवर्जन योजना लागू हो। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम सक्रिय रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed