फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Floodwaters reach the embankment

Ayodhya News: बंधे तक पहुंचा बाढ़ का पानी, सात गांव घिरे

Wed, 30 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 30 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters reach the embankment
रुदौली/शुजागंज। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से रुदौली तहसील क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 93.02 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 29 सेंटीमीटर अधिक है। नदी का पानी अब बंधे तक पहुंच गया है। सात गांव पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन

कैथी माझां, पटरंगा माझां सराय नासिर, मुझेना, महंगू पुरवा, अब्बुपुर, सल्लाहपुर और कैथी गांव पानी से घिर गए हैं। इन गांवों के आने-जाने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पांच नावों की व्यवस्था की है। मरौचा माझां, पटरंगा माझां और कैथी माझां में ग्रामीणों के लिए सरकारी नावें लगाई गई हैं। खेतों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। एसडीएम विनोद गुप्ता और सीओ अरविंद सोनकर ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कैथी में ग्रामीणों को सतर्क करते हुए नदी किनारे न जाने और सुरक्षित रहने को कहा। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट, दवाएं और पशुओं के लिए भूसा वितरित कर रहा है। मेडिकल टीम भी तैनात है।
विज्ञापन

सहाराबाग में फिर बनाया गया राहत कैंप
सोहावल। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया है। इससे मांझा कला गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल है। प्रशासन ने सहारा बाग में नया राहत कैंप स्थापित किया है। यहां बाढ़ पीड़ितों को दोनों समय भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। पिछले माह भी गांव बाढ़ की चपेट में था। तब प्रशासन ने राहत कैंप हटा लिए थे। इस बार भी फसलें पानी में डूब गई हैं। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया, बाढ़ के हालात बनते ही राहत कैंप शुरू कर दिया गया है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की निगरानी में राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed