फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Flag hoisting was done at BJP offices on foundation day

Ayodhya News: स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालयों पर किया ध्वजारोहण

Sun, 06 Apr 2025 08:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting was done at BJP offices on foundation day
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालयों पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी का ध्वज फहराया गया। सिविल लाइन कार्यालय पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर विधायक वेद प्रकाश गुप्त विद्याकुंड स्थित आवास पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व अन्य पदाधिकारियों ने अपने आवासों पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। जिले व महानगर के सभी मंडलों और बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। परिवारवाद का भाजपा में कोई स्थान नहीं है। पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर चलती है।
विज्ञापन



विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व अपने विचारों के प्रति समर्पित होता है। परिस्थितियां कैसी भी रही हों, भाजपा ने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। महज वोट के लिए जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की। कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। पार्टी की नीतियों से समाज का हर वर्ग खुद को जोड़कर देखता है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें सबका प्रयास समाहित है।


इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पांडेय, अमल गुप्त, गिरीश पांडेय डिप्पुल, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, राघवेंद्र पांडेय, शैलेंद्र कोरी, डाॅ. राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, इंद्रभान सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, अवधेश वर्मा, काशीराम रावत, वरुण चौधरी, सुनील शास्त्री, देवेश तिवारी, मनोज जायसवाल, अनीता सिंह, प्रतिमा शुक्ला व नीलिमा सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed