फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Flag hoisting on the top of Mata Bhagwati temple on 29th

Ayodhya News: माता भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण 29 को

Thu, 14 May 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting on the top of Mata Bhagwati temple on 29th
अयोध्या। राममंदिर में स्थित माता भगवती मंदिर के शिखर पर आगामी 29 मई को भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजितl किया जाएगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से करीब दो हजार महिलाओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट आमंत्रित महिलाओं की सूची तैयार कर रहा है, जिसमें उनका नाम, पता, आधार नंबर तथा व्हाट्सएप नंबर दर्ज किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इससे कार्यक्रम से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगम होगा और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख किरदार साध्वी ऋतंभरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राम मंदिर आंदोलन के दौरान उनके ओजस्वी भाषणों और जनजागरण अभियानों ने देशभर में व्यापक प्रभाव छोड़ा था। आंदोलन के समय उन्होंने विभिन्न मंचों से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य किया था। अयोध्या आंदोलन के दौर में उनकी पहचान प्रमुख महिला संतों में रही और उन्होंने अनेक सभाओं को संबोधित कर मंदिर निर्माण के समर्थन में माहौल तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की जा रही है। मंदिर शिखर पर स्थापित किए जाने वाले ध्वज की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

ट्रस्ट के अनुसार मंदिर परिसर में सुरक्षा, पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा चिकित्सा सहायता के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष स्वयंसेवक दल भी तैनात किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन से भी समन्वय किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाली मातृशक्तियां पारंपरिक परिधानों में उपस्थित रहेंगी, जिससे आयोजन को सांस्कृतिक स्वरूप भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed