Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five years' imprisonment and a fine of Rs 5,000 for robbery

Ayodhya News: लूट के दोषी को पांच साल की जेल, पांच हजार जुर्माना

Wed, 24 Sep 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 24 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five years' imprisonment and a fine of Rs 5,000 for robbery
अयोध्या। मोटर साइकिल लूटने के दोषी अभियुक्त महेश कुमार को पांच साल के कारावास की सजा से दंडित किया गया है। उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट मोहिंदर कुमार ने बुधवार को सुनाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक के अनुसार घटना थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के इटौरा के पास की वर्ष 2000 की है। छह नवंबर को रात नौ बजे शिव नंदन पांडेय अपने भाई नंद किशोर के साथ मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। इटौरा के पास महेश कुमार, पतिराम व एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। दोनों लोग गिरकर घायल हो गए तो महेश कुमार अपने साथियों के साथ मोटर साइकिल लूटकर भाग गया।
विज्ञापन

शिव नंदन की तहरीर पर मिश्रौली निवासी महेश, पलिया रिसाली निवासी पतिराम व अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात की पहचान कैंट के ताजपुर कोड़रा निवासी मोहम्मद निजाम के रूप में हुई। आरोपियों के पास से लूटी हुई मोटर साइकिल बरामद हुई। अदालत ने पुलिस के भेजे गए गैंगस्टर चार्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट में भी विचारण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी मोहम्मद निजाम को सबूत के अभाव में सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। जबकि, महेश कुमार को दोषी पाते हुए दंडित किया। गैंग बनाकर अपराध करने व माल बरामदगी में उसे दोषमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed