{"_id":"664a5de5c88ce6fb8b073807","slug":"five-drowned-while-trying-to-save-each-other-two-missing-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-114122-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एक-दूसरे को बचाने में पांच बहे, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एक-दूसरे को बचाने में पांच बहे, दो लापता
Mon, 20 May 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 20 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सरयू में पांच लोग बह गए जिनमें से तीन को जल पुलिस ने बचा लिया लेकिन दो लापता हो गए हैं। गोताखोरों की टीम बहे युवकों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका पता नहीं चला। बहने वाले युवकों में चार पंजाब के थे जबकि एक गोंडा का रहने वाला था।
घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है। पंजाब से श्रद्धालुओं का एक जत्था अयोध्या आया था। सभी सरयू के कच्चा घाट पर स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान पटियाला निवासी प्रिंस (20) पुत्र राजेश व कार्तिक (22) पुत्र सिब्बू बहने लगे। उनको बहता देख थाना किला चौक पटियाला, पंजाब के रहने वाले राहुल (24) पुत्र रामजी व सतविंदर (40) पुत्र ननकू बचाने आए तो वे भी बहने लगे।
यहीं पर एक अंत्येष्टि में आए गोंडा निवासी दीपक यादव भी स्नान कर रहे थे। वह बह रहे प्रिंस व कार्तिक को बचाने लगे तो वे भी बहने लगे। शोर सुनकर करीब 500 मीटर दूर खड़ी जल पुलिस पहुंची तो देखा कि कई लोग बह गए हैं। जल पुलिस के जवान व गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई और तीन को बचा लिया लेकिन तब तक दो लोग लापता हो गए।
विज्ञापन
जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य ने बताया कि प्रिंस व कार्तिक लापता हैं, जबकि राहुल, सतविंदर व दीपक यादव को बचा लिया है। प्रिंस व कार्तिक अपने रिश्तेदारों के साथ अयोध्या आए थे। बताया कि लापता दोनों युवकों की तलाश में दस गोताखोरों को लगाया गया है।