फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fitness certificate will be issued from automated testing station

Ayodhya News: ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन से जारी होगा फिटनेस प्रमाण पत्र

Sat, 22 Feb 2025 08:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 22 Feb 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Fitness certificate will be issued from automated testing station
अयोध्या। जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसीलिए व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच के लिए अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का निर्माण भरतकुंड क्षेत्र में किया जा रहा है। यह स्टेशन मार्च 2025 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। एक अप्रैल से जनता को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह स्टेशन ट्रक, बस समेत अन्य व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए स्वचालित तकनीकों से लैस होगा। अब तक जांच की प्रक्रिया मैनुअल होती थी, लेकिन नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के माध्यम से वाहनों की जांच आधुनिक मशीनों से की जाएगी। इससे न केवल प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। परिवहन विभाग के आंकड़ों में जिले में कुल लगभग 30 हजार व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 800 स्कूल बस, 150 विभिन्न रूट की बस के अलावा अन्य व्यावसायिक वाहन शामिल हैं जिसकी फिटनेस के लिए एक अप्रैल से अब परिवहन विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन से ही प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा।
विज्ञापन




इस स्टेशन पर ब्रेकिंग सिस्टम, धुआं उत्सर्जन, सस्पेंशन, लाइटिंग सिस्टम सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच आधुनिक तरीके से होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट परिवहन विभाग के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके आधार पर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि इस नई व्यवस्था से वाहन मालिकों को तेजी से फिटनेस प्रमाण पत्र मिल सकेगा और जांच प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय होगी। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन शुरू होने के बाद अयोध्या और आसपास के जिलों के वाहन मालिकों को राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें फिटनेस जांच के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed