फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Firing range will prepare youth for security and leadership: Brigadier

युवाओं को सुरक्षा व नेतृत्व के लिए तैयार करेगा फायरिंग रेंज: ब्रिगेडियर

Fri, 27 Feb 2026 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Feb 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Firing range will prepare youth for security and leadership: Brigadier
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर में स्थित फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। एनसीसी के कैडेटों ने ब्रिगेडियर यूएस कांदिल व डॉ. बिजेंद्र सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अधिकारियों की निगरानी में एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग का प्रशिक्षण लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ब्रिगेडियर ने कहा कि यह फायरिंग रेंज युवाओं को सुरक्षा और नेतृत्व के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन



फायरिंग रेंज में आधुनिक सुविधाएं और उपकरण हैं, जो युवाओं को फायरिंग और सुरक्षा कौशल में प्रशिक्षित करने में मदद करेंगे। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यह फायरिंग रेंज एनसीसी के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। फायरिंग रेंज में युवाओं को टीम वर्क और नेतृत्व कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ काम कर सकें। वर्तमान समय में कृषि विवि में एनसीसी की फुल बटालियन है जो प्रशिक्षण ले रहे हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी नियोगी के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विवि के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नवीन कुमार सिंह, कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सूद, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह, आर्मी के एनसीसी अधिकारी विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक व कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed