फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Firing done in celebration of buying a new car, case registered

Ayodhya News: नई कार लेने की खुशी में की हर्ष फायरिंग, केस दर्ज

Wed, 13 Aug 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 13 Aug 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Firing done in celebration of buying a new car, case registered
बीकापुर। नई कार लाने की खुशी में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना ग्रामीण को महंगा पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामला बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव का है। गांव निवासी रामचंदर सिंह ने दो दिन पहले नई कार खरीदी थी। खुशी जाहिर करने के लिए उन्होंने घर पर हर्ष फायरिंग की। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेकर स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस मंगलवार शाम आरोपी के घर पहुंची। पूछताछ के बाद लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी रामचंदर सिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed