फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fire in cable and kiosk caused commotion

Ayodhya News: केबल और गुमटी में लगी आग से मची हलचल

Wed, 11 Feb 2026 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Fire in cable and kiosk caused commotion
49-साकेतपुरी में बिजली के तार में लगी भीषण आग के बाद उठतीं आग की लपटें व धुंआ।-संवाद
अयोध्या। शहर के साकेतपुरी कॉलोनी के पास डक्ट में डालने के लिए रखे केबल और गुमटी में आग लगने से हलचल मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गुमटी संचालक को काफी नुकसान हुआ है। कॉलोनी के कोने पर स्थित एक गुमटी के पीछे बिजली निगम के कार्यों के दौरान डाले जाने वाले डक्ट का सामान रखा था। दोपहर लगभग एक बजे केबल में आग लग गई। लपटों ने गुमटी को भी आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आकर ककरहवा, देवकाली निवासी वंशराज की गुमटी, उसमें रखे सामान, दो किलोग्राम का सिलिंडर आदि जलकर राख हो गया। इससे थोड़ी दूरी पर खड़ी एक एसयूवी भी आग की चपेट में आ गई, जिसका एक टायर पिघल गया और पेंट का कलर उड़ गया। हालांकि, वहीं खड़े कुछ लोगों ने कार का शीशा तोड़कर न्यूट्रल करते हुए कार आगे बढ़ा दी। अग्निशमन अधिकारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि दो फायर टेंडर और एक छोटे वाहन के साथ टीम ने आग बुझाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed