{"_id":"6aff54b4110c88a8aa0c12bc","slug":"fir-registered-against-four-people-including-the-bank-manager-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163399-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बैंक प्रबंधक समेत चार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बैंक प्रबंधक समेत चार पर एफआईआर दर्ज
Fri, 20 Nov 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में विवादित भूमि की खतौनी के आधार पर बैंक से ऋण लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सुनवाई न होने के बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्रामीण बैंक की शिवनाथपुर शाखा के प्रबंधक मोहम्मद जीशन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी अभयराज सिंह ने सिविल जज (जू.डि.) प्रथम की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के पक्ष में रामपियारी ने गाटा संख्या 388, 354, 389, 356, 391 और 395 की भूमि की पंजीकृत वसीयत की थी। इस भूमि के संबंध में विपक्षियों के पक्ष में पारित एकपक्षीय आदेश को तहसीलदार मिल्कीपुर ने बाजदायरा के निस्तारण तक स्थगित कर दिया था।
क्षत्री सिंह, तिलकराज सिंह और ओमप्रकाश सिंह ने बैंक प्रबंधक मोहम्मद जीशन से मिलीभगत कर भूमि पर ऋण ले लिया। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।