फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Female constable dies after being hit by a vehicle in Sant Kabir Nagar

Ayodhya News: संतकबीरनगर के लिए वाहन की टक्कर से महिला आरक्षी की मौत

Sat, 26 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 26 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Female constable dies after being hit by a vehicle in Sant Kabir Nagar
अयोध्या। कैंट क्षेत्र में शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला आरक्षी अमृता सिंह की मौत हो गई। हादसा कोटसराय स्थित होटल के सामने हुआ। अमृता सिंह संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाने में आरक्षी के पद पर तैनात थीं और छुट्टी पर अपने घर आई थीं।
विज्ञापन

रौनाही क्षेत्र के टिनावां गांव निवासी अमृता सिंह शनिवार शाम अपने पिता सूर्यभान सिंह के साथ बाइक से देवकाली गई थीं। वहां चिकित्सक को दिखाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कोटसराय में पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमृता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से अमृता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अमृता सिंह वर्ष 2025 बैच की आरक्षी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में महिला आरक्षी की मौत हुई है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed