फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Feeder managers will monitor power supply during rain

Ayodhya News: फीडर मैनेजर करेंगे बारिश में बिजली आपूर्ति की निगरानी

Mon, 11 Aug 2025 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 11 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Feeder managers will monitor power supply during rain
अयोध्या। तेज हवा और बारिश के बीच गुल हुई बिजली शीघ्रता से बहाल करने के लिए फीडर मैनेजर बनाए गए हैं। इसमें क्षेत्रीय एसडीओ, अवर अभियंता और टीजी-2 कर्मचारियों को रखा गया है। वहीं, बारिश के दौरान बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से भी सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

प्राय: तेज हवा संग बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो जाती है। जगह-जगह पेड़, टहनी आदि तारों पर गिरते हैं, जो लंबे समय तक बिजली गुल करने के लिए काफी होते हैं। इनसे बचाव के लिए बिजली निगम ने पूर्व से ही तैयारी की है। इसके लिए सभी बिजली उपकेंद्रों से जुड़े एसडीओ, अवर अभियंता व टीजी-2 कर्मचारियों को फीडर मैनेजर बनाया गया है। इन्हें बारिश के दौरान तेजी से रेस्क्यू करके बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिजली के तार व खंभों के आसपास लगे पेड़ों को पूर्व में अनुरक्षण अभियान के तहत दुरुस्त कराए गए हैं। इसके अलावा खंभों पर लगे आइसोलेटर व जर्जर तारों को भी सही कराने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि बारिश के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर पूर्व में ही तैयारी की गई है, जिसका अनुपालन कराया जा रहा है। बारिश होने पर संवेदनशील इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। अत्यधिक बारिश होने से आइसोलेटर में दिक्कत आती है। फीडर मैनेजर बारिश थमते ही इसे तत्काल दुरुस्त करवाते हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि बारिश होने पर पेड़ के नीचे आश्रय न लें। बिजली के खंभे, स्टे वायर आदि में इस दौरान लीकेज करंट उतरने की संभावना रहती है, इसलिए इन्हें छूने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed