फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmers are being turned away citing moisture and shortage of staff

Ayodhya News: कहीं नमी तो कहीं कर्मचारियों की कमी बता लौटाए जा रहे किसान

Tue, 16 Dec 2025 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 16 Dec 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being turned away citing moisture and shortage of staff
04- रुदौली धान क्रयकेंद्र पर तौल के लिए ट्रॉलियों में लदे धान - संवाद
भेलसर। रुदौली के धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था बदहाल होने से किसान परेशान हैं। किसान सुबह से शाम तक क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकांश सेंटरों पर खरीद प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है। कहीं धान में नमी या कर्मचारियों की कमी बताकर किसानों को लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रुदौली में 1119 किसानों का सत्यापन हो चुका है। क्षेत्र में विपणन शाखा के धान क्रयकेंद्र रुदौली नहर कोठी पूरेकाजी, पटरंगा, मवई, अमराईगांव पीसीएफ के गनेशपुर, बरौली, ढेमा सहित आठ धान क्रयकेंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र रुदौली नहर कोठी व पूरेकाजी का एक ही स्थान पर दो तौल कांटे लगे हैं। केंद्र प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि अब तक 95 किसानों से 4550 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के कई धान क्रय केंद्र ऐसे हैं जहां अभी बोहनी भी नहीं हुई है। कुछ केंद्र तो अभी खुले ही नहीं हैं। यही कारण है कि धान क्रय केंद्र रुदौली पर धान की तौल कराने के धान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से लेकर अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे केंद्र पर अधिक दबाव बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालगांव निवासी राकेश कुमार, चंद्रामऊ गांव निवासी महताब, उमापुर गांव निवासी मालिकराम, भवानीपुर गांव निवासी मो. कलीम आदि किसानों ने आरोप लगाते हुए है कि कुछ सेंटरों पर चयनित लोगों का ही धान लिया जा रहा है, जबकि आम किसान को वापस कर दिया जाता है। क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से मजबूरी में उन्हें प्राइवेट व्यापारियों को औने-पौने दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर खरीद के किए जा रहे दावे कागजों तक सीमित हैं। यदि जल्द ही खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों की परेशानियां और बढ़ जाएगी। भाकियू नेता रविशंकर पांडेय ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर प्रशासन से मांग की है कि क्रय केंद्रों पर तत्काल नियमित खरीद शुरू कराई जाए। बारदाना और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा रोजाना खरीद की स्थिति सार्वजनिक की जाए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वहीं एसडीएम संतोष कुमार का कहना है कि सभी केंद्रों को खरीद के निर्देश दिए गए हैं। जहां लापरवाही हो रही है वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed