फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eyes kept on Rudauli MLA Ramchandra's village

Ayodhya News: रुदौली विधायक रामचंद्र के गांव पर टिकी रहीं निगाहें

Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Eyes kept on Rudauli MLA Ramchandra's village
अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में मतदान के दौरान भाजपा विधायक रामचंद्र यादव और उनके गांव घटाैली पर भी निगाहें टिकी रहीं। वैसे तो वे इस समय रुदौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं लेकिन मिल्कीपुर पर भी उनका राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। यहां से वे दो बार विधायक भी रह चुके हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामचंद्र को यादव वोटरों को भाजपा के पक्ष में लाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


ऐसे में वे सुबह से ही अपने गांव घटौली में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद रहे। इनके छोटे भाई राम प्रताप यादव मिल्कीपुर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। वे गांव में ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। रुदौली विधायक ने सबसे पहले राम चरण इंटर कॉलेज के बूथ पर मतदान किया। इसके बाद गांव की मुख्य बाजार में आकर एक चाय की दुकान पर समर्थकों के साथ बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के अपने सभी समर्थकों को वोट डालने के लिए प्रेरित करते रहे। इसके साथ ही फोन पर ही पूरे विधानसभा क्षेत्र के यादव बहुल्य और अपने समर्थकों की मौजूदगी वाले इलाकों का हाल लेते रहे। तमाम बूथों से जुड़े कस्बों व गांवों में विधायक ने पहले से ही अपनी टीम को मुस्तैद कर दिया था। टीम के सदस्य पल-पल की रिपोर्ट देते रहे। कहीं पर सपा के किसी नेता या समर्थक की ओर से किसी तरह के व्यवधान की सूचना मिलती तो उसका भी निराकरण कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के गांव में कुल 5500 मतदाता हैं। इनमें से 2871 वोटर हैं। सबसे ज्यादा आबादी ब्राह्मण वोटरों की है। इसके बाद दूसरे नंबर पर एससी मतदाता हैं। इसी तरह यादव, मौर्य, कुर्मी और मुस्लिम समाज की भी मिलीजुली आबादी है। इन सभी पर उनका प्रभाव माना जाता है। इतना ही नहीं पूरे विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में यादव समाज के वोटरों को भी उनका समर्थक माना जाता है। अब आठ फरवरी को नतीजे आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि रुदौली विधायक अपने प्रयास में कितना सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed