फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Eye patients will get treatment in Homeopathic Medical College

Ayodhya News: होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में नेत्र रोगियों काे मिलेगा इलाज

Mon, 11 Aug 2025 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 11 Aug 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Eye patients will get treatment in Homeopathic Medical College
अयोध्या। राजकीय बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल काॅलेज में अब नेत्र रोगियों को भी इलाज मिलेगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन नेत्र रोग विशेषज्ञ से अनुबंध कर रहा है। इसके बाद मरीजों को ऑनकॉल सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

देवकाली स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में काफी अरसे से ओपीडी सेवाएं संचालित हैं। इसके बावजूद चिकित्सक और संसाधनों के अभाव में यहां सामान्य बीमारियों के इलाज की सुविधा ही मिल पाती थी। हालांकि, पिछले एक वर्ष से यहां की सेवाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। साल भर में ही यहां पैथोलॉजी व ईसीजी जांच, दंत रोग से संबंधित सेवाएं आदि शुरू की गई हैं। अब सेवाओं को विस्तृत करने के मकसद से नेत्र रोग से संबंधित सेवाएं शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के नेत्र रोग विभाग में संविदा पर सेवाएं दे रहीं एक चिकित्सक से अनुबंध किया जाना है। वह ऑनकॉल मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देंगी। मरीजों के इलाज से संबंधित उपकरणों की व्यवस्था वही करेंगी। कॉलेज परिसर में उन्हें एक कक्ष और उससे जुड़े संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। अनुबंध के बाद सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed