फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Errol Musk became emotional after seeing Ramlala

Ayodhya News: रामलला के दर्शन कर भावविभोर हो गए एरोल मस्क

Wed, 04 Jun 2025 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Jun 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Errol Musk became emotional after seeing Ramlala
अयोध्या। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने बेटी अलेक्जेंड्रा और अन्य सहयोगियों के साथ बुधवार को रामलला व हनुमंतलला के दर्शन किए। एरोल मस्क भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कुर्ता, पायजामा पहनकर अयोध्या पहुंचे थे। वह अयोध्या की आध्यात्मिक आभा से प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन

निजी प्लेन से वह अयोध्या एयरपोर्ट आए। फिर सड़क मार्ग से वाहनों के काफिले के साथ सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर की भव्यता को करीब से निहारा और तारीफ की। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एरोल और उनकी बेटी का स्वागत किया। उन्हें प्रसाद भी प्रदान किया। उन्होंने मंदिर निर्माण के आकर्षक पहलुओं को देखा। पुजारी ने जब उन्हें और उनकी बेटी सहित सभी सहयोगियों को रामनामी पहनाया तो सभी भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

राम मंदिर के बाद एरोल मस्क और उनकी बेटी हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां हनुमंतलला का दर्शन किया। हनुमानगढ़ी में सागरिया पट्टी के उत्तराधिकारी महंत संजय दास से भी मुलाकात की। महंत ने सभी का अभिनंदन किया। हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने दोनों विदेशी मेहमानों को दर्शन-पूजन कराया। एरोल मस्क के साथ मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा भी मौजूद थे। उन्होंने एरल मस्क के कार्यक्रमों और उनके भारत प्रवास के उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी और कहा कि जब संपूर्ण विश्व अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को आ रहा है तो फिर दुनिया भर के भारतीयों को अयोध्या आने में अब देर नहीं करनी चाहिए। राज्य अतिथि का दर्जा मिलने के चलते एरोल मस्क के साथ जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध भविष्य में और अच्छे रहेंगे। भारतीय संस्कृति के बारे में कहा कि मैं भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह से जानता और समझता हूं, क्योंकि हमारे देश में भारतीय लोगों की एक बड़ी संख्या मौजूद है। भारतीय बहुत ही उदार और मानवता से परिपूर्ण होते हैं। भारतीयों से मिलने पर ऐसा लगता है कि जैसे वे विश्व के सबसे अच्छे व्यवहारिक व्यक्तित्व वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed