{"_id":"6a57ca0a1d124bff2503c2b2","slug":"entrance-exams-for-five-courses-at-awadh-tomorrow-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-154009-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध में पांच पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध में पांच पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कल
Wed, 15 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षाओं का अगला चरण 17 जुलाई को आयोजित होगा। एलएलबी, डी.फार्मा, बी.फार्मा, एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों की परीक्षा में कुल 9529 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
पहली पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक एलएलबी की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर समेत 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जबकि डी. फार्मा की परीक्षा परिसर स्थित केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
दूसरी पाली में बी. फार्मा, डी. फार्मा और एलएलएम की दो घंटे की परीक्षा होगी। वहीं एमएड की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक कराई जाएगी।
मुख्य समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे और करीब 30 पर्यवेक्षक परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र का सत्यापन और सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। (संवाद)